साहिबगंज महाविद्यालय में जिम का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा स्वस्थ रहने का अवसर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के परिसर में आज एक नए जिम का उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसआरआई रिजवी ने इस अवसर पर फीता काटकर जिम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर रिजवी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सेहत का ध्यान रखने का आह्वान किया और बताया कि इसी उद्देश्य से महाविद्यालय में यह जिम स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस जिम का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को एक निश्चित वार्षिक शुल्क देना होगा। यह शुल्क जिम में लगी मशीनों की मरम्मत और रखरखाव में उपयोग किया जाएगा। जिम का उपयोग करने वाले छात्रों को एक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी जारी किया जाएगा, जिससे वे अपने खाली समय में आकर जिम का लाभ उठा सकेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापकगण उपस्थित थे, जिनमें मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानंद अवस्थी, भौतिकी विभाग अध्यक्ष डॉ. अजयकांत, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीरा चौधरी, दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार गुप्ता, अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मरियम हेंब्रम, हिन्दी विभाग अध्यक्ष डा. सोनू कुमार, डॉ. सेमी मरांडी, प्रोफेसर फोदो सोरेन, जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वसीम राजा, प्रोफेसर कासीमुद्दीन अंसारी, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. डेविड यादव, डॉ. प्रसनजीत, डॉ. प्रिया, डॉ. रीना, प्रोफेसर अक्षय, डॉ. जितेंद्र, डॉ. दिवाकर, डॉ. दो वीर कुमार केसरी, कुमार चंदन, अमितेश कुमार, मिथिलेश कुमार, कुणाल कांत वर्मा, मसीह टुडू, चितरंजन, सोनू, रितेश और प्रेमजीत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को