जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने किया सेंट मेरी जूनियर स्कूल का उद्घाटन; कहा- खेल-खेल में शिक्षा बच्चों के लिए जरूरी

बरहेट: प्रखंड मुख्यालय के बरहेट बाजार स्थित क्रांति टोला में सेंट मेरी स्कूल (जूनियर) का भव्य उद्घाटन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं, जिन्होंने सम्मानित अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया। अतिथियों का गर्मजोशी … Read more

राधानगर: शादी की खुशियां गम में बदली, पटाखे की चिंगारी से दो घर राख, लाखों का नुकसान

उधवा (राधानगर): राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में शुक्रवार की आधी रात जश्न के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह में छोड़े जा रहे पटाखे की चिंगारी से दो घरों में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर गृहस्थी का सारा सामान, कीमती दस्तावेज और नकदी जलकर राख हो गई। कैसे … Read more

मिचाचौकी में जल जमाव से मिलेगी मुक्ति: उपायुक्त हेमंत सती ने स्थल निरीक्षण कर दिए ठोस कार्रवाई के निर्देश

मिचाचौकी: क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और जल जमाव की गंभीर समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने मिचाचौकी क्षेत्र का व्यापक स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को शीघ्र ठोस पहल करने का निर्देश दिया। ग्राउंड जीरो पर … Read more

साहिबगंज: तीनपहाड़ में सेवानिवृत्त शिक्षक की घर में घुसकर निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंका गांव में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक की उनके ही घर में घुसकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान निर्भय कुमार राय (61 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी … Read more

अंबेडकर संस्था ने बिहार के दरभंगा कांड की निंदा की, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

साहिबगंज: शहर के दहिया टोला स्थित अंबेडकर भवन के प्रांगण में शुक्रवार को अंबेडकर संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार के दरभंगा जिले के हरिनगर (कुशेश्वर स्थान) में दलित समाज पर हुए हमले पर गहरा रोष व्यक्त किया गया और इसकी कड़ी निंदा की गई। मजदूरी … Read more

फाइलेरिया मुक्त अभियान की तैयारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

तालझारी (साहिबगंज): आगामी 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वृंदावन में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। 75 से 96 तक की … Read more

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा, उधवा के 4 केंद्रों पर 1000 से अधिक छात्र हुए शामिल

उधवा (साहिबगंज): झारखंड अधिविध परिषद (JAC), रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के चार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की पैनी नजर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो पालियों में हुई परीक्षा प्रथम पाली: … Read more

साहिबगंज सीनियर क्रिकेट लीग: माही येलो की धमाकेदार जीत, नेताजी सुभाष सीसी ‘बी’ को 7 विकेट से हराया

साहिबगंज: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार को माही येलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेताजी सुभाष क्रिकेट क्लब (बी) पर 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे मणि भूषण, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। नेताजी सुभाष … Read more

नगर पंचायत चुनाव में निर्विरोध जीत का परचम, मारूफ और कफीरन बीवी बने वार्ड पार्षद

राजमहल (साहिबगंज): नगर पंचायत चुनाव 2026 के चुनावी समर के बीच राजमहल से बड़ी खबर सामने आई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्ड संख्या 5 और वार्ड संख्या 14 से एक-एक प्रत्याशी के मैदान में रहने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इस जीत के साथ ही … Read more

मण्डरो: अंचलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रही परीक्षा

मण्डरो (साहिबगंज): झारखंड अधिविध परिषद (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा मण्डरो प्रखंड क्षेत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो रही है। शुक्रवार को परीक्षाओं के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मण्डरो अंचलाधिकारी (CO) ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति शत-प्रतिशत: मिर्जाचौकी और … Read more