रांची। 28 मार्च। संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत मंथन का चौथा दिन दो सत्रों में संपन्न हुआ। आज के सत्र में विभिन्न नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के राजू उपस्थित थे, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने किया।
मंथन परिचर्चा की शुरुआत करते हुए श्री केशव महतो कमलेश ने उपस्थित विभिन्न नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों को बैठक के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री के राजू ने कहा कि जनता के मुद्दों पर कांग्रेस का हमेशा फोकस रहता है।झारखंड में आने के बाद मैंने महसूस किया कि हर जिले में विस्थापन,जमीन,पलायन की समस्याएं बहुत ज्यादा है। पुनर्वास संबंधी कानून 2013 मे कांग्रेस द्वारा लाया गया।राज्य में कांग्रेस को इन समस्याओं का समाधान करने की दिशा में पहल करना होगा। अगर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो हम क्षेत्र में जाकर जनता से किस आधार पर अपने पक्ष में मतदान करने हेतु कह सकते हैं।जनमुद्दों पर प्रत्येक माह प्रदेश कांग्रेस को बैठक आयोजित करनी होगी, समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा कर उसका निदान करना होगा। समाज के प्रतिनिधियों को इसमें शामिल कर समस्याओं के निदान के लिए किए गए प्रयासों का मूल्यांकन करना पड़ेगा तभी जनता हमारे साथ जुड़ेगी। विगत 40 वर्षों से मैं इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ हूं,विभिन्न राज्यों में काम करने का अवसर मिला है।जन मुद्दों के समाधान के लिए किस तरह मेकैनिज्म तैयार करना है यह हमें अच्छी तरह पता है लेकिन उसके लिए ईमानदारी से पहल करनी होगी। प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन इससे आंका जाएगा कि कितने समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान किया गया। गठबंधन सरकार में होने के बावजूद हमें जनमुद्दों को लेकर संघर्ष के लिए तत्पर रहना होगा। एसटी एससी ओबीसी अल्पसंख्यक समुदाय के मूल समस्याओं को चिन्हित करना होगा और उसके निदान का रास्ता तलाशना होगा।
श्री केशव महतो कमलेश ने कहा की संगठन सृजन का यह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम अपनी उपलब्धियों को लोगों तक नहीं ले जा पाते हैं। संगठन सृजन के साथ-साथ हमें जनता के बीच पहुंचकर अपनी उपलब्धियों को बताना होगा। हमारे किए गए कार्यों का भाजपा श्रेय लेने की कोशिश करती है। स्वयं सहायता समूह की परिकल्पना कांग्रेस ने की थी और उसे धरातल पर उतारा जिससे देश भर में लाखों महिलाएं आज आर्थिक रूप से लाभान्वित है।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस विधायक दल नेता श्री प्रदीप यादव,सुबोध कांत सहाय,बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर,सतीश पॉल मुजनी, अभिलाष साहू अमूल्य नीरज खलको,कमल ठाकुर, रियाज अंसारी,केदार पासवान,गजेंद्र सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
