भूइंहरि जमीन की हेराफेरी में सीएमओ और मुख्यमंत्री की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता…..बाबूलाल मरांडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने भूईंहारी जमीन की हेराफेरी में सीएमओ और मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि रांची में आदिवासी भुईहरी जमीन की प्रकृति बदलकर उसे बेचे जाने का मामला अत्यंत गंभीर है। कांके के चामा गांव में उन्होंने स्वयं ग्रामीणों से मिलकर जमीन की हेराफेरी की जानकारी ली थी और इसे प्रशासन के संज्ञान में लाया था।

कहा कि कांके अंचल की कई जमीनों पर इंडी गठबंधन के नेताओं और जमीन माफियाओं की नज़र है। सत्ता के संरक्षण में रैयती, पहनाई, भुईहरी और गैर मजरुआ जमीनों पर माफिया तत्व जबरन कब्जा कर रहे हैं।

कहा कि बरियातू में भुईहरी जमीन पर कब्जे के मामले में हेमंत सोरेन की भूमिका किसी से छुपी नहीं है। सिर्फ एक कंप्यूटर ऑपरेटर के बूते 200 एकड़ जमीन की हेराफेरी संभव नहीं है। इस पूरे खेल में अंचलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक की मिलीभगत है, और मुख्यमंत्री की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

ऐसे में इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण

पाकुड़ में वाहन जांच अभियान, 63 वाहनों पर कार्रवाई; ₹75 हजार जुर्माना, 2 संशोधित साइलेंसर वाले वाहन जब्त

पाकुड़: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से