रांची : लोरेटो कॉन्वेंट, रांची के वार्षिक खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं कल्पना सोरेन ने छात्राओं को संबोधित किया और खेलों को जीवन दिशा देने वाली महत्वपूर्ण गतिविधि बताया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प सिखाने का माध्यम है। जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी खेल के मैदान से विकसित होती है।
कल्पना सोरेन ने लोरेटो कॉन्वेंट के शैक्षणिक माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था शिक्षा के साथ-साथ मूल्यों और संस्कारों पर समान ध्यान देती है। यहां अनुशासन, निष्ठा, विनम्रता और ईमानदारी पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्राओं को बड़े सपने देखने और साहस के साथ उन सपनों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि लोरेटो कॉन्वेंट केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि वह स्थान है जहां युवा बालिकाओं को आत्मविश्वासी, निर्भीक और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार किया जाता है। शिक्षा और खेल मिलकर ऐसी पीढ़ी का निर्माण करते हैं जो समाज में सम्मान और जिम्मेदारी के साथ योगदान दे सके।

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




