अब पब्लिक प्लेस में अगर जाम छलका तो एक लाख तक का जुर्माना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची ; झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। अब राजधानी रांची में अगर कोई व्यक्ति सड़क किनारे, शराब दुकान के पास, पार्क में या किसी अन्य खुले सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता पाया गया, तो उसे भारी जुर्माना देना होगा। राज्य कैबिनेट के इस फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई है। रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने इस नियम के लागू होने के बाद संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। सदर थाना क्षेत्र में अब तक 25 से अधिक लोगों को सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पकड़ा गया है। पुलिस ने इनसे कुल मिलाकर एक लाख रुपए तक जुर्माना वसूला है। थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि अब किसी को भी सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते देख पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी।

सरकार ने जुर्माने को लेकर स्पष्ट नियम बनाए हैं

पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना- ₹5,000

दूसरी बार पकड़े जाने पर जुर्माना- ₹20,000

लगातार उल्लंघन पर जुर्माना- ₹1,00,000 तक

इसके अलावा पुलिस को यह भी अधिकार दिया गया है कि वह शराब पीने के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर सकती है। पकड़े गए लोगों से पुलिस एक लिखित आवेदन भी ले रही है, जिसमें वे यह वादा करते हैं कि वे दोबारा सार्वजनिक स्थल पर शराब नहीं पिएंगे। अगर फिर से पकड़े जाते हैं, तो उन्हें ज्यादा जुर्माना देना पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि नियम सभी के लिए बराबर है और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शांति और व्यवस्था बनी रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की