आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चलते बस में आग लगने से 20 यात्रियों की जलकर मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरनूल : आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के कल्लूरुमंडल के चिन्नातेकुर गाँव में शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक निजी यात्री बस में आग लग जाने से उसमें सवार 20 यात्रियों की मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि बस में 38 यात्री सवार थे। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी।उन्होंने बताया कि बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बस का तेल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 यात्री ज़िंदा जल गए और 11 शवों की पहचान हो गई है। ज़्यादातर शव इतने जल गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल था। हालांकि, 19 यात्री सुरक्षित बच गए।उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह 3:30 से चार बजे के बीच हुआ। सभी शवों को बस से निकाल लिया गया है और अधिकारी मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ घायलों को कुनरूल के जीजीएच में भर्ती कराया गया। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है।जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए है।मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष