आईटीबीपी की चार सीएपीएफ कंपनियों को पुलिस अधीक्षक ने दी आवश्यक ब्रीफिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्री पोल ड्यूटी के लिए तैनात की गई ITBP की 04 CAPF कंपनियों को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आवश्यक ब्रीफिंग दी। पुलिस केंद्र पाकुड़ में आयोजित ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को उनके कर्तव्यों और पाकुड़ जिले की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को चुनाव ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता और सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहने की सलाह दी। उन्होंने जवानों को पाकुड़ जिले की स्थानीय स्थिति और चुनाव प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। ब्रीफिंग में ITBP के सभी जवान उपस्थित थे और उन्होंने पुलिस अधीक्षक की बातों को ध्यान से सुना और अपनी ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक