आदिवासी महोत्सव :परंपरा, पहचान और आदिवासी विरासत की दिखेगी झलक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मुख्य सचिव सभागार में आज 9 से 11 अगस्त तक होने वाले आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव अलका तिवारी ने की। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बख्शी ने महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में आकर्षक ‘सेल्फी प्वाइंट’ बनाए जाएंगे, जो युवाओं और पर्यटकों के बीच महोत्सव की लोकप्रियता को और बढ़ाएंगे। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी महोत्सव के दौरान लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। महोत्सव के तहत फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें झारखंड के स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित फिल्मों का प्रदर्शन होगा। साथ ही, फूड डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था को भी सुदृढ़ और सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिल सके। महोत्सव स्थल तक आने वाले पाथवे को आदिवासी संस्कृति की झलकियों से सजाया जाएगा, जिससे आगंतुकों को झारखंड की समृद्ध विरासत का अनुभव हो सके। इसके अतिरिक्त, मीडिया सेंटर की स्थापना, झारखंडी व्यंजन स्टॉल, ड्रोन शो, लेजर शो और आदिवासी परिधान शो सहित कई नवाचारों को महोत्सव का हिस्सा बनाया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव की एक विशेष उपलब्धि यह होगी कि पहली बार भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, संपत सरल सहित अन्य राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय कवि शामिल होने की संभावना है। भव्यता पूर्ण होगा रीझ-रंग रसिका 32 जनजातीय कलाकारों द्वारा रीझ रंग रसिका का आयोजन भव्यता पूर्ण तरीके से किया जाएगा। झांकी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध आदिवासी कला संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए रीझ रंग रसिका का प्रदर्शन विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक संपन्न होगा। बैठक में सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव, उप विकास आयुक्त सौरभ भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, कला संस्कृति विभाग, टीआरआई सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को