आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद पर मिलाजुला असर, पुलिस नहीं होने दिया हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सिरमटोली रैंप के विरोध में आज आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का राज्य में मिलाजुला असर रहा। आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा की तरफ से इस बंद का आह्वान किया गया है। राजधानी रांची में भी बंद का असर देखा जा रहा है। लंबी दूरी की बसें नहीं चल रही है। सड़कों पर वाहनों का आवागमन आम दिनों की तुलना में काफी कम है। ज्यादातर दुकानें बंद है।  रांची के डोरंडा-सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद पर आदिवासियों की धर्मस्थली मरांग बुरु, पारसनाथ पहाड़ गिरिडीह, लुगू बुरू, मुड़हर पहाड़ पिठौरिया, दिउड़ी दिरी तमाड़ एवं बेड़ो महादानी सरना स्थल को बचाने के लिये बंद का मिलाजुला आसर देखने को मिला। रांची जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से राजधानी के चौक-चौराहों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. डोरंडा सिरमटोली फ्लाई ओवर रैंप के पास बंद समर्थक न पहुंच जाएं इसके लिए इस जगह पर पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रही. आदिवासी लगातार सरकार से सिरमटोली सरना स्थल के मुख्य गेट के सामने से रैंप हटाने, ग्राम सभा को अधिकार देने, आदिवासी इलाकों में शराब  नीति वापस लेने के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के सरना स्थल, आदिवासी समुदाय की जल जंगल जमीन की रक्षा सहित कई मांगों के समर्थन में आगे भी प्रदर्शन किया। वहीं बंद को लेकर लातेहार में मिलाजुला असर रहा. इस दौरान यात्री बसों का परिचालन प्रभावित रहा. आदिवासी समाज के लोगों ने लातेहार के उदयपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को जाम रखा. जाम के कारण मालवाहक वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लातेहार जिले के उदयपुरा गांव के पास बंद समर्थक सड़क पर उतर गए और सड़क को जाम कर दिया.  बंद के मद्देनजर सभी व्यावसायिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील पर  बड़े भारी वाहनों का परिचालन ठप रहा, पैसेंजर वाहनों की आवाजाही भी नहीं के बराबर रही लेकिन दोपहिया और प्राइवेट वाहन सड़कों पर देखे गए. हालांकि दूकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे. आमजनों का आवागमन भी बहुत कम रहा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को