आयुष विभाग के शिविर में 320 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया, शिविर में 92 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर प्रखंड के शहरकोल, डांगपाड़ा, जोरडीहा एवं सोहबिल गांव में आयुष विभाग की ओर से गुरुवार को आयुष कैंप लगाकर दर्जनों नागरिक एवं बच्चों को इलाज किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डा. कुलेश कुमार एवं डा. लवकुश यादव ने कुल 320 लोंगो का स्वास्थ्य जांच कर दवा दिया गया।

जानकारी देते हुए डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ राजेश यादव, डॉक्टर नित्यानंद कुमार वर्मा वं डॉ. कुलेश कुमार ने बताया की इम्यूनिटी बढ़ाने व लाइफ स्टाइल चेंज करने से जुड़ी सलाह कैंप में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया वात, प्रतिश्याय, जीर्ण ज्वर, श्वास रोग, बच्चों से संबंधित रोग, उदर रोग आदि रोगों का परीक्षण निशुल्क किया गया। साथ ही उनको मुफ्त दवाएं भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई।

27 दिसंबर 2024 को लिट्टीपड़ा प्रखंड के सांवालपुर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा गांव एवं महेशपुर प्रखंड के दमदम गांव एवं पाकुड़िया प्रखंड के पीतल गरिया गांव में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ कुलेश कुमार, डॉ लवकुश यादव, डॉ नित्यानंद कुमार वर्मा, डॉ मोहम्मद अबुतालिब शेख, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ अशोक महतो, डॉ मोहम्मद अफरोज आलम, आयुष ऑफिस से मिथुन कुमार दास, सहिया एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक