इरफान अंसारी का बाबूलाल मरांडी पर तीखा प्रहार भ्रष्टाचार की जननी तो आपकी पार्टी है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है।शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में उन्होंने मरांडी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जननी तो आप और आपकी पार्टी है।

उन्होंने रिम्स-2 परियोजना और झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र में सुधारों को लेकर मरांडी के बयानों को विकास विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि रिम्स-2 जैसी आधुनिक चिकित्सा संस्थान की नींव रखी जा रही है, जिससे राज्य के मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिलेगा।उन्होंने मरांडी से सवाल किया कि क्या वे नहीं चाहते कि झारखंड की जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें? अंसारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के 18 साल के शासन में रिम्स की हालत बदहाल थी, दीवारें गिर रही थीं और छतें टपक रही थीं।

अब जब एक डाक्टर स्वास्थ्य मंत्री है तो रिम्स का पुनर्विकास और रिम्स-2 का निर्माण तेजी से हो रहा है। मरांडी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम हो गई है, लेकिन वे उनकी आंखों का इलाज करेंगे ताकि, रिम्स-2 का विकास उन्हें साफ दिखे।उन्होंने भाजपा पर झूठ और ठगी की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओड़िशा भेज दिया, लेकिन बाबूलाल मरांडी के कारण वे फिर से झारखंड आ गए।

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र में जमीनी बदलावों की बात कही। उन्होंने कहा कि रिम्स का विकास और रिम्स-2 का निर्माण राज्य सरकार का संकल्प है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, डीसी की अध्यक्षता में स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

पाकुड़ : अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक

पद्म भूषण से सम्मानित हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शाहिद इकबाल बोले- झारखंड के संघर्ष और अस्मिता का हुआ सम्मान

पाकुड़ : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इकबाल

मुहर्रम को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

पाकुड़। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बुधवार को पुलिस द्वारा