इश्क में धोखा! शादी का झांसा देकर फार्मेसिस्ट नर्स का लूटता रहा आबरू , तहरीर पर जांच शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अपने ही सहकर्मी फार्मेसिस्ट पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फार्मेसिस्ट को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही निजी अस्पताल में काम करते हैं और आपस में जान-पहचान थी। नर्स का आरोप है कि फार्मेसिस्ट ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। जब पीड़िता को धोखे का अहसास हुआ, तो उसने न्याय की मांग करते हुए थाने का रुख किया । फिलहाल पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष