उपायुक्त के निर्देश पर दिव्यांग बच्चे को मिली ट्राईसाईकिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में सोमवार को संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता की झलक देखने को मिली। नामकुम की शांति देवी अपने 100 प्रतिशत दिव्यांग बच्चे के साथ समस्या लेकर पहुंचीं। उपायुक्त को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत बच्चे के लिए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर ही संबंधित विभाग द्वारा बच्चे को ट्राईसाइकिल सौंप दी गई। साथ ही, शांति देवी के लिए मंईयां सम्मान योजना और बच्चे के लिए दिव्यांग पेंशन की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी जमीन विवाद, पेंशन, राशन, शिक्षा व अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि विवाद मामलों में उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों से फोन पर सीधे अद्यतन जानकारी ली और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, नामकुम अंचल की संगीता देवी की दाखिल-खारिज संबंधी शिकायत पर उपायुक्त ने सीओ से बात की। सीओ ने कर्मचारी की लापरवाही की पुष्टि की, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारी पर नियमसंगत कार्रवाई का आदेश दिया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और राशन से जुड़ी शिकायतों पर भी त्वरित निर्देश दिए गए। रेल हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले एक युवक की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को तत्काल उसका पीला राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया। उपायुक्त भजन्त्री ने कहा, “जनता दरबार आम नागरिकों को प्रशासन से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम है। यहां हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाता है और उसका समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाता है।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक