उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्वोई के नाम से फोन कर धमकी दी गई। एक घंटे में कई बार फोन किया गया, और एसएमएस भेजा गया। जिसके बाद इस मामले की सूचना पटना एसएसपी को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गुरूवार की रात एक घंटे के भीतर कई बार जान मारने की धमकी भरे फोन आए। एक मैसेज में भी आया। जिसमें लिखा है कि ‘10 दिन में तुम्हें मार देंगे’। कुशवाहा ने बताया कि धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्वोई गैंग का मेंबर बता रहा था। और कह रहा था कि अपराध के खिलाफ नहीं बोलते हो, पुलिस लोगों को मारती है, उसके खिलाफ नहीं बोलते हो, आरजेडी के खिलाफ नहीं बोलते हो। हालांकि इस घटना की जानकारी उन्होने पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें 20 जून को पीएम मोदी की सीवान में रैली है। उसी रैली में शामिल होने के लिए उपेंद्र कुशवाहा सीवान जा रहे थे। तभी उन्हें फोन पर धमकी मिली है। इससे पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी लॉरेंस बिश्वोई का नाम लेकर जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि बाद में कोई स्थानीय शख्स निकला था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत