एचईसी क्षेत्र में बंद का मिला-जुला असर, 10 वें दिन भी अंश–अंशिका का सुराग नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी के एचईसी धुर्वा क्षेत्र मेंअंश–अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद का आयोजन मौसीबाड़ी क्षेत्र से अपहृत दोनों बच्चे अंश (५) और अंशिका (४) की प्रशासन की ओर से बरामदगी में विफल होने को लेकर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर सुबह में दुकान सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया। वहीं शाम में सभी दुकानें खुल गईं। हालांकि कुछ जगहों पर लोगों ने शाम को भी रविवार होने के कारण अपने प्रतिष्ठानों को स्वतः बंद रखा। समिति के संयोजक सह राजद नेता कैलाश यादव ने मीडिया को बताया कि उन्हें हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा और धुर्वा थानेदार विमल किंडो ने घर से उठाकर करीब साढ़े छह घंटे तक धुर्वा थाना में डिटेन किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण बच्चों की अबतक बरामदगी नहीं हो पाई है। यादव ने पुलिस के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समिति शुरुआत से प्रशासन को सहयोग कर रही है, लेकिन ऐसे कदम जनाक्रोश को और बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान धुर्वा बस स्टैंड, जेपी मार्केट, जगन्नाथपुर झोपड़ी मार्केट और सेक्टर-2 बाजार में शांतिमार्च निकालकर जनसमर्थन की अपील की गई। कैलाश ने कहा कि अपहरण के 10 वें दिन भी कोई ठोस सुराग नहीं मिलना प्रशासनिक घोर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लापता होने के साथ दो जनवरी को दी गई शिकायत पर पुलिस तत्परता से कार्रवाई करती, तो हालात इतने गंभीर नहीं होते। उन्होंने ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बच्चों की सकुशल वापसी नहीं हुई तो संपूर्ण रांची बंद का आह्वान किया जाएगा। साथ ही कैलाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मानवीय हस्तक्षेप और समिति के प्रतिनिधिमंडल से जल्द वार्ता की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत