एसआईआर पर इरफान का हमला, बोले – “बिहार में न हो जाए झारखंड वाला हाल”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर – राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सांसद निशिकांत दुबे पर तीखा हमला बोला है। देवघर पहुंचे मंत्री ने कहा कि मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए निशिकांत दुबे अक्सर ऐसे कदम उठाते हैं। बाबा मंदिर थाना में गिरफ्तारी देने पहुंचे सांसद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि दुबे को पहले से पता था कि यह बेलेबल सेक्शन है ,वह मीडिया में छाने के लिए इस तरह गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे थे. बिहार विधानसभा चुनाव और एसआईआर के मुद्दे पर भी मंत्री ने बीजेपी और नीतीश कुमार को आड़े हाथों आरोप लगाया कि वोटर वेरीफिकेशन के नाम पर कांग्रेस के पारंपरिक वोटरों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। राहुल गांधी के आगामी बिहार दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि उसके बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी। इरफान अंसारी ने कहा, “झारखंड में चुनाव से पहले बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा लाया गया था, लेकिन जनता ने बीजेपी को स्वाद चखा दिया । अब बिहार में एसआईआर का मुद्दा लाया गया है, जिसका भी जनता करारा जवाब जल्द देगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद बनने वाली इंडिया गठबंधन सरकार ऐसे सभी लोगों को संरक्षण देगी, जिनकी नागरिकता पर झूठे आरोप लगाकर सवाल उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सांसद निशिकांत दुबे दिल्ली से देवघर के बाबा मंदिर थाना पहुंचे थे, जहां एक स्थानीय पंडा की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई और गिरफ्तारी देने की पेशकश की थी। हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक