ग्रामीण विकास में अभियंताओं की भूमिका अहम : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड द्वारा आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह उपस्थित रहीं।

 

मंत्री श्रीमती पांडे सिंह ने कहा, “अभियंताओं का समर्पण और दूरदर्शिता हर परियोजना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उनका योगदान हमारे ग्रामीण विकास और पंचायतों के सशक्तिकरण में मार्गदर्शक है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के सतत विकास में अभियंताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक योजना और परियोजना में उनका अथक परिश्रम राज्य के उज्ज्वल भविष्य को मजबूत करने में सहायक है। इस समारोह के माध्यम से अभियंताओं के समर्पण और उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें