टाटा मोटर्स बना रही हाइड्रोजन इंजन व ई-व्हीकल, सीएम को कराया अवगत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कंपनी द्वारा हाइड्रोजन इंजन और इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और कार्य प्रगति की जानकारी दी। साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की कार्ययोजना और अद्यतन गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि टाटा मोटर्स नई तकनीक को अपनाते हुए पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके तहत हाइड्रोजन आधारित इंजन और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में लगातार अनुसंधान और नवाचार किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, टाटा मोटर्स लि० के ग्लोबल हेड (गवर्नमेंट पब्लिक अफेयर्स) सुशांत चंद्रकांत नाईक, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) विशाल बादशाह, टाटा कमिंस के प्लांट हेड अनितेश मोंगा, गवर्नमेंट अफेयर्स टीम के कनिष्क कुमार, सिद्धार्थ बक्शी और जोकिम सलताना तथा फाइनेंस टीम से पंकज पटवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने टाटा मोटर्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में झारखंड सरकार भी उद्योग जगत के साथ सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें