एसआईआर मुद्दे पर राजनीतिक दलों ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने गहरी चिंता जताई है. विभिन्न दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की इस संबंध में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले), टीएमसी, सपा, बसपा सहित कई आदिवासी एवं मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की जाएगी। नेताओ ने कहा भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर चुनाव आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर लोगों के नाम हटाने की कोशिश कर रहा है, जो पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करने की कोशिश है । संभावना है नवंबर माह में रांची में एक राज्यस्तरीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें आगे की रणनीति पर विमर्श होगा। बैठक में महेंद्र पाठक, अशोक यादव, अनीता यादव, प्रकाश बिप्लव, इम्तियाज खान, अब्दुल्ला अजहर मुफ्ती काशमी, फ़िलोमैन टोपनो, प्रो. अली समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के