ऑपरेशन सिंदूर के बीच सैनिकों को भोजन देने वाले पंजाब के बालक शवण सिंह को मिला बाल पुरस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने शुक्रवार काे वीरता, कला-संस्कृति, विज्ञान, पर्यावरण, सामाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में देशभर के 20 बच्चाें काे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीर पुरस्कार प्रदान किया। इन बच्चाें में पंजाब के फिरोजपुर के गांव चकतारण वाली का रहने वाला दस वर्षीय बच्चे शवण सिंह भी शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले शवण सिंह काे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया। पाकिस्तान की सीमा से लगे जिला फिरोजपुर के गांव चकतारण में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब ड्रोन से हमले हो रहे थे। ऐसे में ममदोट के सिटी हार्ट स्कूल का छात्र शवण सिंह अपने घर से दूध, रोटी व लस्सी लेकर सैनिकों काे देने जाता था। शवण सिंह ने अपने परिवार तथा समुदाय के लाेगाें काे भी सैनिकाें की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया। इस घटनाक्रम के बाद शवण न केवल चर्चा का केंद्र बना बल्कि कई लोगों के लिए प्रेरणा भी बना। इस साहस के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे सम्मानित कर चुके हैं। मेजर जनरल रणजीत सिंह मनराल ने भी इस बच्चे काे भारतीय सेना की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया और एक लाख 11 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया। शवण सिंह को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उसके उत्कृष्ट कार्य के लिए आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रदान किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक