कटिहार: एसपी परिचय कुमार ने रौतारा थाना का किया औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग के दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने रौतारा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा की।

एसपी ने थाना के ओ.डी. रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। उन्होंने रिकॉर्ड के रख-रखाव और कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल