कटिहार के जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा संपन्न, प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी के परिसर में 1 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि, सम्मान और जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ हिंदी के व्यापक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक, साहित्यिक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

हिंदी पखवाड़े के दौरान कविता वाचन, हिंदी प्रश्नोत्तरी और हिंदी सुलेख प्रतियोगिता समेत कई गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को हिंदी भाषा और साहित्य के महत्व, इसकी समृद्ध परंपरा तथा राष्ट्र निर्माण में हिंदी की भूमिका से परिचित कराया गया।

समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरे राम कुमार ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय समाज को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। शिक्षक डॉ. मनोरंजन कुमार ने कहा कि हिंदी साहित्य भारतीय संस्कृति, आत्मीयता, राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण विरासत का हिस्सा है। उन्होंने हिंदी दिवस और हिंदी पखवाड़े की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।

विद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी डॉ. संजीव कुमार ने हिंदी साहित्य के व्यापक स्वरूप और उसके ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सामाजिक विज्ञान शिक्षक कोयल दास ने कहा कि भाषा किसी भी समाज की पहचान और उसकी ऐतिहासिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार होती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ. हरे राम कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर शिक्षक संजय कुमार, दीपक कुमार दिनकर, प्रमोद कुमार, वंदना त्रिवेदी, रुकमणी कुमारी और प्रेरणा कुमारी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों से विद्यालय परिसर में हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण बना और विद्यार्थियों में भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि और सम्मान की भावना मजबूत हुई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल