कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 65 अभियुक्त गिरफ्तार; बरारी में कट्टा-कारतूस के साथ युवक दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। अपराध नियंत्रण और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कटिहार पुलिस ने 28 सितंबर को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार 24 घंटे तक चले इस अभियान में अलग-अलग मामलों में कुल 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान शराब, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई।

बरारी में लोडेड देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

बरारी थाना पुलिस को 28 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि दलाल चौक के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लहरा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू कुमार (20 वर्ष), पिता मारकंडे राजभर, निवासी मुसहरी मड़ैया, थाना बरारी, जिला कटिहार के रूप में हुई है।

24 घंटे में 65 अभियुक्तों पर कार्रवाई

कटिहार पुलिस के अनुसार समकालीन अभियान के दौरान विभिन्न कांडों में 31 और जमानतीय वारंट के मामलों में 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब से जुड़े मामलों में 18, आर्म्स एक्ट के मामलों में 3, हत्या के प्रयास के मामलों में 2 और NDPS एक्ट के तहत एक गिरफ्तारी की गई।

पुलिस ने अभियान के दौरान 34.945 लीटर विदेशी शराब, 5.14 ग्राम स्मैक, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक तीन पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को