कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने पुलिस केंद्र कटिहार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, कार्यालयीय कार्यों एवं उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र के विभिन्न विभागों का बारीकी से अवलोकन किया।

एसपी परिचय कुमार ने पुलिस लाइन की आंतरिक एवं बाह्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपलब्ध संसाधनों और उनके रख-रखाव की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और प्रशासनिक कार्यों की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता और अनुशासन को बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे और एसपी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक