कटिहार में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कटिहार में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले की 54 गैस एजेंसियों में शुक्रवार को 12,752 घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध थे। इनमें कटिहार अनुमंडल की 31 एजेंसियों, बारसोई अनुमंडल की 18 एजेंसियों और मनिहारी अनुमंडल की 5 एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

प्रशासन ने बताया कि 25 जून को 6,003 घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग के मुकाबले 6,754 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। वहीं 26 जून को भी 6,848 सिलेंडरों की आपूर्ति होने की संभावना जताई गई है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस की कोई परेशानी नहीं होगी।

गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब तक गठित छापामार दल द्वारा 925 स्थानों पर छापेमारी और निरीक्षण किया जा चुका है, जबकि अवैध भंडारण और कालाबाजारी के मामलों में 6 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। गैस कंपनियों को पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय है, जहां अब तक प्राप्त 1,218 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत