कटिहार में पीएमजी बैठक, विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ-साथ भू-अर्जन, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति और जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की गई।

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी भूमि विवाद अथवा स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है, वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

विभिन्न विभागों की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान पीपीटी के माध्यम से शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल समेत अन्य विभागों की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की गई।

सभी अंचलाधिकारियों को विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित भूमि उपलब्धता एवं एनओसी के मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी सीएससी केंद्रों के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर समाहर्ता कटिहार, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं भौतिक रूप से बैठक में शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक