कटिहार में मध्यस्थता 3.0 अभियान को लेकर बैठक, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर मध्यस्थता 3.0 अभियान 1 सितंबर 2026 से प्रारंभ किया गया है। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ध्यान में रखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार रणवीर सिंह की अध्यक्षता में सभी प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं एवं न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए सभी प्रशिक्षित मध्यस्थों को प्रेरित किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि न्यायिक पदाधिकारियों को अधिक से अधिक वादों को मध्यस्थता केंद्र में भेजने के लिए निर्देशित किया जाएगा, ताकि मध्यस्थता के माध्यम से मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन किया जा सके।

बैठक में न्यायिक पदाधिकारी सह प्रशिक्षित मध्यस्थ के रूप में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-VIII शैलेन्द्र शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-V द्विजेन्द्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-IX महेंद्र प्रसाद यादव, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायालय, उत्पाद-II सौरभ सिंह तथा अवर न्यायाधीश कमलेश सिंह देऊ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार रणवीर सिंह ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कटिहार जिले के आम लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मध्यस्थता अभियान का लाभ उठाएं तथा आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निपटारा कराएं।

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान के माध्यम से मामलों के निपटारे के लिए उपलब्ध इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को