कटिहार में राहुल गांधी का जन्मदिन अनाथ आश्रम के बच्चों संग मनाया, बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी के अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मनिया स्थित अनाथ आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे बच्चों के साथ केक काटकर राहुल गांधी की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बच्चों को केक खिलाया और उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को बच्चों, गरीबों, किसानों, छात्रों, मजदूरों और समाज के वंचित वर्गों से विशेष लगाव है। इसी भावना के तहत उनका जन्मदिन बच्चों के बीच मनाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समाज के कमजोर वर्गों की आवाज हैं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके विचारों और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, बिस्कुट और टॉफियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष अ. पुतुल सिंह, नगर अध्यक्ष ब. रिंकू मिश्रा, सऊद मुखिया, युवा अध्यक्ष मन्नी पासवान, राज आनंद सिंह, राकेश पोद्दार, अभिषेक प्रताप समेत कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

गोड्डा। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं की मौके पर

गोड्डा में ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम, डालसा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित लीगल एड

गोड्डा के चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कराया गया रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन

गोड्डा। सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, चांदपुर में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर

गोड्डा में ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज