कटिहार में 7380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर लगेंगे सोलर संयंत्र, पीएम सूर्य घर योजना को मिली रफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कटिहार जिले में 7,380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसका सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटिहार के एनआईसी सभागार में देखा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कटिहार, कदवा, प्राणपुर, बरारी, कोढ़ा और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में 7,380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए मेसर्स सेन एंड पंडित वोल्टेज कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड को कार्य आवंटित कर दिया गया है और कंपनी ने स्थापना का कार्य शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के अलावा अन्य इच्छुक घरेलू उपभोक्ता भी पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सरकारी सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को