कटिहार में 8 साल से भूमिहीन-भवनहीन प्राथमिक विद्यालय, दो कमरों में पढ़ रहे छात्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी लालगंज पंचायत का प्राथमिक विद्यालय भगत टोला पिछले करीब आठ वर्षों से भूमिहीन और भवनहीन है। विद्यालय का अपना भवन और जमीन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी विद्यालय संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि वर्ष 2018 में आई भीषण बाढ़ और महानंदा नदी के कटाव की चपेट में आने से प्राथमिक विद्यालय भगत टोला पूरी तरह प्रभावित हो गया था। इसके बाद विभाग की ओर से विद्यालय को मध्य विद्यालय महादेवपुर के परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्ष 2018 से अब तक विद्यालय इसी परिसर में महज दो कमरों में संचालित हो रहा है।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि भगत टोला से सैकड़ों बच्चों को प्रतिदिन रेलवे लाइन और एनएच जैसी व्यस्त सड़क पार कर विद्यालय आना-जाना पड़ता है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि व्यस्त रेलखंड और मुख्य सड़क से होकर गुजरने के कारण छात्र-छात्राओं के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।

प्रधान शिक्षक ने विभाग से मांग की है कि विद्यालय के लिए अविलंब जमीन उपलब्ध कराकर भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें और नियमित रूप से सुचारू तरीके से पठन-पाठन हो सके।

प्रधान शिक्षक अनिल कुमार के अनुसार विद्यालय के शिक्षक मो. सदाकत आलम, विद्या भारती शर्मा, अमित कुमार शुक्ला, अब्दुल गफूर आजाद और अतुल यादव विद्यालय के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ विद्यालय संचालन में लगातार सहयोग कर रहे हैं।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने बताया कि वर्ष 2018 से मध्य विद्यालय महादेवपुर परिसर के दो कमरों में प्राथमिक विद्यालय भगत टोला का संचालन किया जा रहा है। विद्यालय के पास अपनी जमीन और भवन सहित कोई स्वतंत्र आधारभूत संरचना नहीं होने के कारण शिक्षण कार्य और विद्यालय संचालन में लगातार परेशानी बनी हुई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक