कम वजन वाले नवजातों के लिए कंगारू मदर केयर बनी जीवनरक्षक, पूर्णिया में स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूकता अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्णिया। नवजात शिशुओं को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंगारू मदर केयर (केएमसी) को बढ़ावा दिया जा रहा है। जन्म के समय जिन शिशुओं का वजन 2 किलोग्राम या उससे कम होता है, उन्हें केएमसी विधि अपनाने की सलाह दी जाती है। इस तकनीक से शिशु को आवश्यक गर्माहट मिलती है, जिससे उसका शारीरिक विकास तेजी से होता है और संक्रमण का खतरा भी कम होता है।

के. नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम संगीता सोरेन ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के बाद हर नवजात का वजन किया जाता है। यदि बच्चे का वजन 2 किलोग्राम से कम पाया जाता है, तो मां और परिजनों को कंगारू मदर केयर की पूरी प्रक्रिया समझाई जाती है। इस दौरान बच्चे को मां या किसी अन्य परिजन की खुली छाती से सटाकर रखा जाता है, जिससे शिशु को प्राकृतिक गर्माहट मिलती है। साथ ही बच्चे को नियमित रूप से स्तनपान कराने की भी सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, कमजोर नवजात को दिन में अधिक समय तक केएमसी देने और 8 से 10 बार स्तनपान कराने से उसका वजन तेजी से बढ़ता है।

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) विभव कुमार ने बताया कि के. नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कम वजन वाले नवजातों की देखभाल के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी आशा कार्यकर्ता नियमित रूप से बच्चों की निगरानी करती हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि हर नवजात को समय पर उचित देखभाल मिले, ताकि शिशु स्वस्थ होकर सामान्य विकास कर सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा