महागामा में पहली बार उपायुक्त करेंगे सीधा जनसंवाद, जनता की शिकायतों पर होगी सुनवाई

महागामा। अनुमंडल क्षेत्र की जनता के लिए 5 अगस्त का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से महागामा प्रखंड सभागार के समीप जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपायुक्त लोकेश मिश्रा स्वयं आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुनेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम दोपहर 3 बजे … Read more

‘बोल बम’ के जयघोष से शिवमय हुआ महागामा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का विशाल जत्था

महागामा। सावन माह की धार्मिक आस्था के बीच महागामा पूरी तरह शिवमय हो उठा। पारंपरिक भगवा वेशभूषा में सजे कांवड़ियों का विशाल जत्था “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बाबा नगरी चलो” के जयघोष के साथ विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में … Read more

घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों से वसूली के आरोप, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने RPF प्रभारी से की मुलाकात

घाटशिला। घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों से कथित रूप से प्रतिदिन ₹500 की वसूली के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऑटो चालकों ने स्थानीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के प्रभारी पी. के. कश्यप की ओर से प्रत्येक चालक पर … Read more

महेशपुर मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बनी रणनीति

महेशपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महेशपुर मंडल की मासिक बैठक महेशपुर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और बूथ स्तर पर संगठन को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति … Read more

पाकुड़िया में हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने पर जोर

  पाकुड़िया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में मंगलवार से हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारत भूषण भगत ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में जोखिम की समय पर पहचान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना तथा मातृ एवं शिशु … Read more

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, दी श्रद्धांजलि

पाकुड़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के आह्वान पर दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम आदमकद प्रतिमा अनावरण एवं सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। … Read more

जड़ी-बूटी दिवस पर कटिहार में 650 औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण

कटिहार। जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर कटिहार के शहीद चौक पर औषधीय पौधों के संरक्षण और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के बीच 40 प्रकार के लगभग 650 औषधीय पेड़-पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न औषधीय पौधों के औषधीय गुणों और … Read more

कम वजन वाले नवजातों के लिए कंगारू मदर केयर बनी जीवनरक्षक, पूर्णिया में स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूकता अभियान

पूर्णिया। नवजात शिशुओं को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंगारू मदर केयर (केएमसी) को बढ़ावा दिया जा रहा है। जन्म के समय जिन शिशुओं का वजन 2 किलोग्राम या उससे कम होता है, उन्हें केएमसी विधि अपनाने की सलाह दी जाती है। इस तकनीक से शिशु को आवश्यक गर्माहट मिलती है, … Read more

पूर्णिया में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली बड़ी सफलता, 216% लक्ष्य से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

पूर्णिया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्णिया जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्क्रीनिंग अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अभियान के दौरान जिले में निर्धारित लक्ष्य से 216 प्रतिशत अधिक उपलब्धि हासिल करते हुए 3 लाख 3 हजार 668 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य टीबी … Read more

घुटनों के बल बाबा धाम की कठिन यात्रा, बेटे का साथ बना श्रद्धा की मिसाल

भागलपुर। श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाले कांवड़िया पथ पर हर साल आस्था के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं। कोई नंगे पांव यात्रा करता है, कोई दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ता है, तो कोई कठिन तपस्या के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर प्रस्थान करता है। इसी बीच कांवड़िया … Read more