कल्पना सोरेन ने सोमेश के समर्थन में की अपील, कहा – रामदास सोरेन के सपनों को मिलकर करें साकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्वी सिंहभूम । घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को घाटशिला पहुंचीं। उन्होंने गालूडीह आंचलिक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जहां हजारों शामिल हुए। इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री सुदित्य सोनू और झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभा के दौरान पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी मतदाताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने मौजूद लोगों से पुत्र सोमेश सोरेन को आशीर्वाद देने की अपील की। इस पर कल्पना सोरेन ने 11 नवंबर को जनता को रामदास सोरेन के सपनाें को साकार करना होगा। उन्‍होंने मंईयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि झामुमो की सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने जनता से अपील किया कि वे विकास और स्वाभिमान के इस संघर्ष में झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं। कार्यक्रम के दौरान भिलाईपहाड़ी गांव के युवा कलाकार सूरज चालक ने कल्पना सोरेन को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हस्तनिर्मित तस्वीर भेंट की। सूरज चालक ने बताया कि उन्होंने यह चित्र दिशोम गुरु के निधन के बाद उनकी स्मृति में बनाया था और आज उन्हें व्यक्तिगत रूप से सौंपकर उन्‍हें गर्व महसूस हाे रहा है। उन्होंने कहा कि यह चित्र सिर्फ गुरुजी की याद में नहीं, बल्कि उस आत्मा को श्रद्धांजलि है जिसने झारखंड को उसकी पहचान और अधिकारों की लड़ाई सिखाई। सभा में विधायक संजीव सरदार, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत सहित कई स्थानीय नेता सहित अन्‍य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को