कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली में झारखंड से पांच हजार कार्यकर्ता लेंगे भाग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली करेगी। इस रैली में झारखंड के विभिन्न प्रमंडलों से 5,000 से अधिक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर के जिला अध्यक्षों को रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रैली का विभिन्न संचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं, चुनाव आयोग ने सरकार के इशारे पर पूरी चुनावी प्रक्रिया की गरिमा को दांव पर लगा दिया है, इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें जनता की आवाज को बुलंद रखना होगा। केशव महतो कमलेश ने कहा कि पिछले वर्ष समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य की गठबंधन सरकार ने ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसकी पूरे देश में सराहना हुई। लोक सेवा अधिनियम, 2011, जो पहले मध्य प्रदेश और फिर राजस्थान व झारखंड में एक साथ पारित हुआ, सार्वजनिक कार्यों को एक निश्चित समय-सीमा में पूरा करने की गारंटी देता है। इसमें समय-सीमा पूरी न होने पर दंड का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप सरकार 21 से 28 नवम्बर तक सेवा का अधिकार सप्ताह मना रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं, जिनके नेतृत्व में राज्य सरकार जन-जन तक पहुंच रही है। उन्होंने सभी वार्ड एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे इस ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत जन समस्याओं के समाधान के लिए पहल करें। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने इस देश के लोकतंत्र, संविधान और आम लोगों के मताधिकार की रक्षा के लिए जो लड़ाई शुरू की है, उसकी सफलता के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लूटतंत्र के ज़रिए अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहती है, जिसका हम विरोध करते हैं। कभी वोट चुराकर, कभी वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम कटवाकर, तो कभी विधायकों की खरीद-फरोख्त करके, भाजपा सरकार बनाती है। इस चोरी के विरोध में दिल्ली में होने वाली रैली में संविधान, लोकतंत्र और मतदान के अधिकार में विश्वास रखने वाले लोग शामिल होंगे। यह रैली सुनिश्चित करेगी कि यह देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से चले। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सोनल शांति, केदार पासवान, राजन वर्मा मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

वनांचल एक्सप्रेस से 174 चोरी के मोबाइल बरामद, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा, कीमत 59 लाख

  बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाकर 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत

एसआईआर अभियान को लेकर झामुमो सक्रिय, मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु कार्यकर्ताओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर झामुमो ने पाकुड़ और जामताड़ा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर पाकुड़ में कार्यशाला, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पाकुड़ में आयोजित कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह समापन पर पाकुड़ में विशेष सफाई अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण

  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के समापन पर पाकुड़ नगर प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वीआईपी रोड, मदर टेरेसा चौक