कांग्रेस ने एससी विभाग अध्यक्ष को थमाया नोटिस, मंत्री दीपिका पांडेय पर लगाए आरोपों पर मांगा स्पष्टीकरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड कांग्रेस ने अपने अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष केदार पासवान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, केदार पासवान ने सार्वजनिक मंच से पार्टी की ही मंत्री और ग्रामीण विकास विभाग संभाल रही दीपिका पांडेय सिंह पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था। पार्टी की ओर से जारी नोटिस में पासवान से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू के हस्ताक्षर से जारी इस नोटिस में कहा गया है कि मंत्री के खिलाफ मीडिया में दिया गया बयान अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जगदीश साहू ने स्पष्ट किया कि यह दलित विरोध का मामला नहीं है, बल्कि अपने ही कोटे के मंत्री पर सार्वजनिक आरोप लगाने को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। वहीं, प्रदेश प्रभारी ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है। पासवान का आरोप झारखंड कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा था कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह दलित विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि दलित उत्पीड़न से संबंधित शिकायत लेकर जब भी उनके पास जाया जाता है तो वह ध्यान नहीं देतीं। पासवान ने मंत्री की सोच को सामंती करार देते हुए कहा था कि दलित उत्थान की बातें केवल मंच तक सीमित हैं। अब पार्टी आलाकमान ने इस बयानबाजी को अनुशासनहीनता मानते हुए उनसे लिखित जवाब तलब किया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह