किसान अब 30 तक करा सकेंगे बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: मानसून सीजन में खरीफ फसल में अगहनी धान एवं भदई मकई के लिए एक बार फिर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा का काम शुरू किया गया है। किसानों की फसल के बीमा के लिए 30 सितम्बर तक का समय फिर से दिया गया है। रांची समेत राज्य के 11 जिला में लक्ष्य से कम फसल बीमा होने की वजह से किसानों को जागरूक करने को लेकर अभियान आरंभ किया गया है।बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सेल नोडल ऑफिसर की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि बीमा के लिए फिर से एनसीआईपी पोर्टल को आरंभ किया गया है। बताया गया है कि संबंधित जिला में धान और मक्का फसल की बीमा के लिए 18.81 लाख हेक्टेयर लक्ष्य की तुलना में 10.45 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल का बीमा हुआ है। इसी तरह 22.74 लाख किसान को बीमित करने के लक्ष्य की तुलना में 12.58 लाख किसान ही योजना से जुड़ सके हैं। पूर्व की योजना में 10 जुलाई से 31 अगस्त तक बीमा किया गया था।ंरांची में लक्ष्य का 35 प्रतिशत ही बीमा हुआरांची जिला में तय लक्ष्य का निर्धारित समयावधि में 35 प्रतिशत ही फसल बीमा हुआ था। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें जिला के 18 प्रखंड के विकास पदाधिकारी को बीमा की लक्ष्य प्राप्ति के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने को कहा है। इस काम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम, जनसेवक, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी तय समय सीमा के अंदर लक्ष्य प्राप्ति को लेकर मिशन मोड में काम करेंगे। इधर, जिला के शत प्रतिशत किसानों को फसल बीमा से जोड़ने के लिए प्रखंड मुख्यालय में जिला कृषि पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद सिंह एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी रवींद्र दास के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक