कुरसेला में दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिली अनियमितता, औचक निरीक्षण में खुली पोल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को टीएचआर वितरण व्यवस्था का बीडीओ प्रियंवदा कुमारी और सीओ अनुपम कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कुल तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें दो केंद्रों पर टीएचआर वितरण में अनियमितता सामने आई।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 पर लाभार्थियों को टीएचआर वितरण के बाद उसकी एंट्री नहीं किए जाने की बात सामने आई। वहीं केंद्र संख्या 16 पर लाभार्थियों को निर्धारित सोयाबीन तेल नहीं दिए जाने की जानकारी मिली। प्रावधान के अनुसार लाभार्थियों को 150 ग्राम सोयाबीन तेल दिया जाना है।

बीडीओ प्रियंवदा कुमारी ने बताया कि तीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में दो केंद्रों पर अनियमितता पाई गई है। मामले में कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन में से दो केंद्रों पर अनियमितता सामने आने के बाद प्रखंड क्षेत्र के करीब 84 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण व्यवस्था की जांच आवश्यक है। अन्य केंद्रों पर भी अनियमितता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

अधिकारियों के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने टीएचआर वितरण में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक