कुरसेला में साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर महिलाओं को किया जागरूक, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

कटिहार जिले के कुरसेला स्थित मां अपराज भवन में शनिवार को ग्रामीण कूटा की ओर से सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत साइबर फ्रॉड से बचाव एवं वित्तीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ अनुपम कुमारी, डिविजनल मैनेजर विशाल कुमार सिंह, ब्रांच मैनेजर रोहित कुमार दास, चंदन कुमार एवं एरिया मैनेजर गोविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सीओ अनुपम कुमारी को बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डिविजनल मैनेजर विशाल कुमार सिंह ने की। इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं — ओंसाक्षी कुमारी, रूपा कुमारी, कोमल कुमारी एवं शिवम कुमार राज — को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीओ अनुपम कुमारी ने छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डिविजनल मैनेजर विशाल कुमार सिंह ने महिलाओं को क्रेडिट स्कोर बेहतर रखने, आवश्यकता से अधिक ऋण नहीं लेने तथा साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी। वहीं जोनल मैनेजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संस्था महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण एवं ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ छात्रवृत्ति, बाढ़ राहत और सामाजिक सहायता कार्यक्रम भी संचालित करती है।

सीओ अनुपम कुमारी ने महिलाओं से समय पर ऋण चुकाने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

कार्यक्रम में बिजनेस मैनेजर अमित कुमार, केंद्र मैनेजर राजेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, नेहा कुमारी, दिलखुश कुमार, रोहित कुमार सहित ग्रामीण कूटा के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक