गढ़बैना विद्यालय में त्रैमासिक परीक्षा शुरू, 219 छात्र हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आजमनगर प्रखंड की शीतलपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़बैना में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा 7 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कक्षाओं के लिए अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और हिंदी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों के मूल्यांकन और ग्रेडिंग की प्रक्रिया भी निर्धारित तिथियों पर पूरी की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और अनुशासित वातावरण में कराई जा रही है।

विद्यालय में कुल 219 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें कक्षा 1 में 17, कक्षा 2 में 23, कक्षा 3 में 20, कक्षा 4 में 23, कक्षा 5 में 39, कक्षा 6 में 29, कक्षा 7 में 49 तथा कक्षा 8 में 20 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षक तारिक अनवर, इकरामूल हक, मो. साजिद आलम, कुमारी अंजू यादव, राहुल कुमार तथा शिक्षा सेवक सेमल कुमार राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रधानाध्यापक श्रीधर पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विद्यालय की रसोइया रानियां देवी, रेवती देवी और पुतली देवी द्वारा सभी परीक्षार्थियों को समय पर मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन करना और उनकी सीखने की क्षमता को और बेहतर बनाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल