गणेश चतुर्थी पर निकलेगी ‘अंग रथ’ यात्रा, 14 जिलों के 100 प्रखंडों का करेगी भ्रमण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: अंग मुक्ति दल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को ‘अंग रथ’ यात्रा निकालने की घोषणा की है। यात्रा का उद्देश्य अंग अस्मिता और अंगिका भाषा-संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा पूरे अंग क्षेत्र को एक सूत्र में जोड़ना है।

यह निर्णय भागलपुर के घंटाघर स्थित दल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता दल के अध्यक्ष एन. के. प्रियदर्शी ने की।

एन. के. प्रियदर्शी ने कहा कि अंग शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद अब संगठन ‘अंग रथ’ यात्रा के माध्यम से अंग प्रदेश के लोगों को अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा क्षेत्रीय अस्मिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

महासचिव अमित विक्रम ने बताया कि अंग रथ यात्रा मंदार पर्वत की तलहटी से शुरू होगी और बिहार एवं झारखंड के 14 जिलों के 100 प्रखंडों का भ्रमण करने के बाद भागलपुर पहुंचकर संपन्न होगी।

कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. देबज्योति मुखर्जी ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी 100 प्रखंडों के लिए अलग-अलग प्रखंड प्रभारी तथा 14 जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे अंग क्षेत्र को एक मंच पर लाने और क्षेत्र के विकास के लिए लोगों को प्रेरित करेगी।

संयुक्त सचिव गोपाल तांती ने इसे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक पहल बताया। वहीं उपाध्यक्ष अरुण जी और आदित्य नारायण झा ने भी सभा को संबोधित करते हुए यात्रा को जन-जागरण का महत्वपूर्ण अभियान बताया।

बैठक में कोषाध्यक्ष मानवेंद्र कुमार, अंगिका विकास प्रभारी प्राणमोहन प्रीतम, सोशल मीडिया प्रभारी शशांक सिंह, कार्यालय प्रभारी मंजर आलम, केंद्रीय सचिव आनंद श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

गोड्डा। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं की मौके पर

गोड्डा में ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम, डालसा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित लीगल एड

गोड्डा के चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कराया गया रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन

गोड्डा। सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, चांदपुर में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर

गोड्डा में ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज