गिरिडीह के खंडोली डैम में जलसमाधि लेने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, पुलिस ने रोका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित खंडोली डैम से जुड़े जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। डैम के आस-पास के इलाके में रहने वाले सैकड़ों ग्रामीणों का आरोप है कि डैम के सीमांकन के नाम पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। इसपर विरोध जताते हुए सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण डैम पहुंचे और जलसमाधि लेने का ऐलान किया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने डैम में उतर रहे लोगों को बलपूर्वक बाहर निकाला। इस दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोंकझोंक हुई।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बैनर तले चल रहे “खंडोली बचाओ अभियान” के तहत ग्रामीणों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर ‘जलसमाधि आंदोलन’ का ऐलान पहले से किया गया था। प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई थी।ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 1992 में जब खंडोली में डैम बनाने के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) की ओर से जमीन का अधिग्रहण किया गया तो स्पष्ट रूप से सीमांकन नहीं किया गया। अब डैम का सीमांकन शुरू किया जा रहा है और इस दौरान उनकी पुश्तैनी और रैयती जमीन को भी डैम क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने गलत तरीके से जमीन का अधिग्रहण किया है। अधिकारी इसका कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मुआवजा और पुनर्वास के उन्हें बेदखल किया जा रहा है।आंदोलनकारियों ने अंचल अधिकारी और जिला प्रशासन को पहले ही आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा था, जिसमें जमीन का पुन: सीमांकन करने, रैयतों की जमीन लौटाने, विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास देने जैसी मांगें शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जेएलकेएम नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर 15 दिनों के भीतर सकारात्मक पहल नहीं की, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण डैम में सामूहिक जल समाधि लेंगे। सोमवार के प्रदर्शन के बाद डैम इलाके में तनाव का माहौल है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए