गिरिडीह : सड़क हादसा में पति-पत्नी समेत मासूम की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह:  तेज रफ्तार ने  एक के तीन लोगों  की जान ले ली.   कार चालक ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है. घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड की है  अम्बाडीह मोड़ के पास शनिवार की देर रात की बतायी जा रही है.  अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. घटनास्थल पर पहुंचे भाकपा माले नेता पवन महतो ने शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया. इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. एक ही झटके में एक पूरा परिवार उजड़ गया. बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि एक कार पेड़ से जा टकरायी, जिसमें एक परिवार के तीन लोगों की जान चली गई है.

जानकारी के अनुसार, छोटकी सरिया निवासी आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ रांची से सरिया लौट रहे थे. इसी दौरान अम्बाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला. आनन-फानन में सभी को बगोदर सीएचसी ट्रॉमा सेंटर लाया गया लेकिन तब तक श्वेता बर्णवाल और मासूम पलटू की मौत हो चुकी थी. आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय