गुजरात ATS ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का DVR बरामद किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क  : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया. इस विमान में सवार क्रू मेंबर्स समेत 241 यात्रियों की मौत की खबर है. केवल एक शख्स के बचने की खबर सामने आई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पीएम मोदी आज शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे. इसके साथ-साथ वह अस्पताल भी जाएंगे, जहां घायलों को भर्ती कराया गया है. बता दें, एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट में 230 से अधिक यात्री और 12 क्रू मेंबर (2 पायलट सहित) लोग थे. गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय विमानन मंत्री गुरुवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे थे  और जानकारी ली. एयर इंडिया का यह विमान उड़ान भरने के कुछ सेंकंड बाद ही क्रैश हो गया.पीएम मोदी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात भी की है.इस घटना की हाई लेवल पर जांच चल रही है और जल्द ही खुलासा होगा. गुजरात एटीएस ने  अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) बरामद किया है. एटीएस के एक कर्मी ने बताया कि यह एक डीवीआर है, जिसे हमने मलबे से बरामद किया है.पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर काफी गंभीर है एकमात्र जीवित बचे शख्स रमेश विश्वास कुमार से  मुलाकात की. बाद में एयरपोर्ट पर समीक्षा बैठक की.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की