गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली :  नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा इलाज  गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. वे बहुत ही जल्द झारखंड की जनता के बीच होंगे. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया पर गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने एक्स पर लिखा कि “आज नई दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल जाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई. दिशोम गुरु के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. बहुत जल्द ही आप झारखंड को आशीर्वाद देने हम सबके बीच होंगे.” वहीं पूर्व विधायक और झामुमो नेता कुणाल सारंगी ने भी दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. कुणाल सारंगी ने भी बताया कि गुरुजी का स्वास्थ्य स्थिर है और चिंता की बात नहीं है. गौरलतब हो कि गुरुजी शिबू सोरेन 19 जून से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें हल्का पैरालिसिस अटैक आया था .इस कारण उन्हें भर्ती कराना पड़ा. उनके किडनी में इंफेक्शन है. उनको ब्रोंकाइटिस भी डिटेक्ट हुआ है. जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन संग सोरेन परिवार के कई सदस्य दिल्ली पहुंचे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए