गैर-आईटी क्षेत्रों में नौकरियों में 23 फीसदी की बढ़त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : शिक्षा, रियल एस्टेट, आतिथ्य और यात्रा व बीमा जैसे गैर-आईटी क्षेत्रों में मांग बढ़ने से नवंबर में संगठित क्षेत्र की नौकरियों में 23 फीसदी की तेजी देखी गई है। नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, दिवाली के आगे बढ़ने से अक्तूबर में नियुक्तियों में 9 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में आईटी नियुक्तियां स्थिर रहीं। गैर-आईटी क्षेत्रों में नियुक्तियों में ठोस वृद्धि रही। उच्च मूल्य वाली भूमिकाओं (20 लाख रुपये सालाना) व यूनिकॉर्न की नियुक्तियों में क्रमश: 38 और 35 फीसदी की वृद्धि हुई। यूनिकॉर्न में ई-कॉमर्स कंपनियों की संख्या 27 फीसदी रही। आईटी यूनिकॉर्न में 16 फीसदी की तेजी रही। प्रवेश स्तर पर नियुक्तियों में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें छोटे शहरों की प्रमुख भूमिका रही। 13-16 वर्ष के अनुभव वाले वरिष्ठ समूहों में यूनिकॉर्न की नियुक्तियों में 50 फीसदी वृद्धि रही। कुल भर्तियों में जयपुर में 31 फीसदी की तेजी रही। मुंबई और बंगलूरू जैसे प्रमुख महानगरीय केंद्रों में क्रमशः 29 प्रतिशत व 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल