गोड्डा ईसीएल प्रबंधक पर सीबीआई का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
 गोड्डा : सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गोड्डा स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के राजमहल एरिया के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक खनन परमेश्वर यादव के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चार जून को प्राथमिकी दर्ज की है। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में दर्ज इस प्राथमिकी में परमेश्वर यादव पर एक जनवरी 2019 से 22 मई 2025 के बीच आय से 54 लाख 572 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि के बाद सीबीआई ने यह प्राथमिकी दर्ज की है। इस प्राथमिकी के अनुसंधान की जिम्मेदारी सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधांशु शेखर को सौंपी गई है। सीबीआई ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि ईसीएल के राजमहल क्षेत्र में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहते हुए जानबूझकर अवैध रूप से खुद को समृद्ध किया है और अपने ज्ञात आय के स्रोत से अधिक वित्तीय संसाधन व संपत्ति अर्जित की है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने सीबीआई को संतोषजनक हिसाब नहीं दिया है। प्रारंभिक छानबीन में सीबीआई को जानकारी मिली है कि एक जनवरी 2019 से 22 मई 2024 की अवधि के दौरान आरोपित मुख्य प्रबंधक परमेश्वर यादव को सभी ज्ञात स्रोतों से एक करोड़ 57 लाख 52 हजार 949 रुपये का आय हुआ। इस अवधि में उन्होंने एक करोड़ 21 लाख 15 हजार 878 रुपये खर्च किया। सीबीआई को छानबीन में पता चला कि इस खर्च के अलावा उन्होंने इस अवधि में 90 लाख 37 हजार 643 रुपये की चल-अचल संपत्ति या तो अपने या अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अर्जित की है।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह