गोड्डा ज्वेलरी लूटकांड: एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: नगर थाना क्षेत्र स्थित बंगाल ज्वेलरी में हुई सनसनीखेज लूटकांड की घटना के दो दिन बाद पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार स्वयं पीड़ित दुकानदार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और वारदात के समय अपराधियों की गतिविधियों तथा घटनास्थल की परिस्थितियों के बारे में विस्तार से पूछताछ की। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की।

एसपी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश और निकास मार्गों सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच टीम को तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आसपास के जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया है।

पीड़ित व्यवसायी से मुलाकात के दौरान एसपी मुकेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है कि दो दिन पहले अज्ञात अपराधियों ने बंगाल ज्वेलरी में घुसकर फायरिंग की और नकदी के साथ लाखों रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद शहर के व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है तथा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले