गोड्डा में भाजपा बंदी का आंशिक असर, कारगिल चौक पर प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा में रांची में आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत राज्यव्यापी बंद का मंगलवार को आंशिक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय में अधिकांश दुकानें खुली रहीं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया। करीब दो से तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, जिसके बाद परिचालन सामान्य हो गया।

बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या कम रही। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती के नेतृत्व में युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ सुमन समेत कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण चारों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने सरकार पर छात्रों के साथ क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी के विरोध में भाजपा सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक