गोड्डा में महफिल-ए-मिलादुन्नबी का आयोजन, इकरारूल हसन ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। बुनकर संघ गोड्डा की ओर से हज कार्यालय परिसर में महफिल-ए-मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन ने पैगंबर-ए-अज़म हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता, अमन और भाईचारे के लिए समर्पित कर दिया।

इकरारूल हसन ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने गरीबों, मजलूमों और बेसहारों का साथ दिया तथा दुनिया को ईमानदारी, इंसाफ और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलें और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं एकता को मजबूत करें।

कार्यक्रम में बोकारो से पहुंचे मशहूर नातिया शायर साजिद इकबाल ने नात पेश कर महफिल को मुनव्वर कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित अकीदतमंदों को भावविभोर कर दिया। वहीं, इमाम जामा मस्जिद मौलाना आजाद मिस्बाही ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन, उनके आदर्शों और उनके संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बिमल कुमार, निरभ किशोर, झारक्राफ्ट प्रबंधक अब्दुल कादिर, ऋषिकेश भारद्वाज, मो. रोज, जितेंद्र प्रसाद यादव, हाजी शमीम और हाजी यूसुफ आलम ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।

महफिल का आगाज मुफ्ती जाहिद ने कुरआन शरीफ की तिलावत से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में हुमायूं अंसारी, मो. महफूज, हाजी शाहबाज, हज कॉर्डिनेटर मो. इब्राहिम अंसारी और मो. ताहिर की अहम भूमिका रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले